Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मलिक, न्यू ईयर पर दी गुड न्यूज

पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) सगाई के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ (Aashna Shroff) से शादी कर ली है। नवविवाहित कपल ने शादी की स्पेशल तस्वीरों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वेडिंग फोटोज को स्पेशल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।

गुरुवार को अरमान मलिक और आशना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए खुशखबरी साझा की। हिंदी में लिखे कैप्शन में लिखा था, 'तू ही मेरा घर है।' इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों के साथ ही क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग को भी तवज्जो दी गई है। इस शादी के लिए दोनों ने दिन का वक्त चुना। ओपन गार्डन में शादी की तकरीब रखी गई, जहां वरमाला के बाद दोनों ने फेरे नहीं लिए बल्कि, क्रिश्चियन और इस्लामी स्टाइल में एक दूसरे को लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकार किया। दोनों ही माइक लिए एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर चुनते नजर आए। 

बता दें, परिवार की मौजूदगी और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने शादी की। अरमान मलिक ने अगस्त 2023 में आशना श्रॉफ को प्रपोज किया था। बाद में उन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए कसम से - द प्रपोजल नामक एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया। लगभग दो महीने बाद इस जोड़े ने औपचारिक समारोह में आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों साथ। दोनों साथ में छुट्टियां भी बिताते हैं और काफी वक्त से लिव इन में भी रह रहे हैं। अरमान मलिक फेमस सिंगर है और अन्नू मलिक के भतीजे हैं, वहीं आशना श्रॉफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।