नई दिल्ली पर बनी शॉार्ट फिल्म 'अनुजा' को गुरुवार को 97वें ऑस्कर पुरस्कार में 'लाइव एक्शन शॉर्ट' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। पुरस्कार समारोह में एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई के निर्देशन में बनी फिल्म 'अनुजा' का मुकाबला 'ए लीन', 'आई एम नॉट ए रोबोट', 'द लास्ट रेंजर' और 'द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट' से है।
साल 2025 के ऑस्कर के लिए नामांकन बोवेन यांग और राहेल सेनोट द्वारा हाल में घोषित किए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में जंगल में लगी आग के कारण इसे दो बार स्थगित करना पड़ा था। ‘अनुजा’ नौ साल की लड़की अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने में से एक का चयन करना होता है।
ये एक ऐसा फैसला है, जो उन दोनों के भविष्य को आगे की दिशा देगा। फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है, जो फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार की ओर से सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसके साथ ही शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी इसमें शामिल हैं।
हाल में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास इस फिल्म परियोजना में कार्यकारी निर्माता के रूप में शामिल हुईं। ‘अनुजा’ के अलावा, ‘आई एम रेडी, वार्डन’ एक और फिल्म है, जो भारत से जुड़ी हुई है। डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट इस फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्म निर्माता स्मृति मुंद्रा ने किया है।
नई दिल्ली पर बनी शॉर्ट फिल्म ’अनुजा’ ऑस्कर पुरस्कार के नॉमिनेशन में शामिल
You may also like
आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक जारी, संजय दत्त की फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज.
‘Toaster’ की रिलीज डेट का ऐलान, 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म.
रिहाना के घर फायरिंग केस, आरोपी महिला ने अदालत में आरोपों से किया इनकार.
राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, भक्ति भाव की झलक.