Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

'लवयापा' की स्क्रीनिंग पर दिखा शाहरुख-आमिर-सलमान का याराना

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान बुधवार रात मुंबई के बांद्रा में फिल्म 'लवयापा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए।

'लाल सिंह चड्ढा' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन की फिल्म 'लवयापा' में आमिर के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में हैं।

तीनों खानों के अलावा जूही चावला, हनी सिंह और रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारें फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट की फिल्म "लवयापा" सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।