Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

शहनाज गिल ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'बिग बॉस 13' के बाद पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद शहनाज की चमक दिन-ब-दिन सिर्फ बढ़ी है। शहनाज अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी छोटी से छोटी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बद्रीनाथ की तस्वीरें शेयर की हैं।

शहनाज गिल पिछले कुछ दिनों से हॉलीडे पर हैं। वह उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अभिनेत्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने गईं। शहनाज ने सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में शहनाज गिल को बद्रीनाथ मंदिर के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ठंड के कपड़े पहने हुए हैं और नो-मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "नेचर से प्यार है। नेचर के पास रहना अच्छा लगता है। यह कभी आपको फेल नहीं करेगा।"