बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा मंगलवार को 33 साल की हो गईं। सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी, 1992 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता सुनील मल्होत्रा इंजीनियर और मां रेणु मल्होत्रा हाउसवाइफ हैं। उन्होंने मयूर विहार, दिल्ली के रयान इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से डांस में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।
सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 में सुपरहिट फिल्म "दंगल" से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान महावीर सिंह फोगट की बेटी बबीता कुमारी का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का स्क्रीन अवार्ड मिला।
इसके बाद सान्या मल्होत्रा ने लगातार कई फिल्में की। उन्होंने 2018 में "बधाई हो", 2020 में "लूडो", 2021 में "पगलैट" और 2022 में "हिट: द फर्स्ट केस" में काम किया। उनकी एक्टिंग की दर्शकों से लेकर आलोचक तक तारीफ करते हैं। सान्या मल्होत्रा की हिट फिल्मों में 2023 में आई "कटहल", "जवान" और "सैम बहादुर" शामिल हैं।
अपने करियर के दौरान सान्या को कई अवार्ड मिले। उन्हें 2019 में फिल्म "बधाई हो" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस के लिए जी सिने अवार्ड मिला। साल 2019 में ही उन्हें फिल्म "बधाई हो" के लिए फिर से बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। सान्या मल्होत्रा हाल में अपनी फिल्म 'मिसेज' की वजह से चर्चाओं में हैं। ओटीटी पर रिलीज इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
Sanya Malhotra: 'दंगल गर्ल' से मिसेज तक, इन फिल्मों में दिखा सान्या के अभिनय का उत्कर्ष
You may also like
आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक जारी, संजय दत्त की फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज.
‘Toaster’ की रिलीज डेट का ऐलान, 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म.
रिहाना के घर फायरिंग केस, आरोपी महिला ने अदालत में आरोपों से किया इनकार.
राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, भक्ति भाव की झलक.