Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Big Boss 19: 'वीकेंड का वार' में फूटा सलमान खान का गुस्सा, रो पड़े मृदुल तिवारी

Big Boss 19: बिग बॉस 19 के शनिवार को आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने प्रतियोगी मृदुल को शो में उनकी कम सक्रियता और हिस्सेदारी ना देने पर कहा कि आपको समझ में आ रहा है ये खेल? नए प्रोमो में सलमान खान मृदुल को घर में एक्टिवली पार्टिसिपेट न करने को लेकर कहते दिखे, “तुम न तो घर में दिख रहे हो और न ही वीकेंड का वार में।”

ये सुनकर मृदुल भावुक हो जाते हैं और हाथ जोड़कर कहते हैं कि, “सर, मेरे घर में यही सिखाया गया है कि सबके साथ अच्छा रहा करो भाई। मैं आज तक किसी से नहीं लड़ा।” जिसके बाद सलमान कहते दिखे, “हम नहीं कह रहे आप लड़ो-झगड़ो… लेकिन कम से कम अपनी कोई राय तो रखो।”

इस हफ्ते प्रतियोगियों में अमाल मलिक, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अश्नूर कौर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी नॉमिनेटेड हैं।अब उनकी किस्मत दर्शकों पर निर्भर है। बिग बॉस 19 रोजाना कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।