Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

सैयामी खेर बनीं ‘आयरनमैन इंडिया’ की ब्रांड एंबेसडर, बोली- ये यात्रा मेरे विश्वासों का प्रतीक

New Delhi: अभिनेत्री और खिलाड़ी सैयामी खेर को ‘आयरनमैन इंडिया’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है। उन्होंने एक साल से भी कम समय में दो कठिन ‘आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन’ पूरा करने के बाद ये सम्मान हासिल किया है।

‘घूमर’, ‘चोक्ड’, ‘जाट’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली सैयामी ने सितंबर 2024 में अपना पहला और जुलाई 2025 में दूसरा ‘आयरनमैन 70.3’ पूरा किया। जानकारी के अनुसार, वे ये उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं।

‘आयरनमैन 70.3’, जिसे ‘हाफ आयरनमैन’ भी कहा जाता है, सहनशक्ति को परखने के लिए दुनिया की सबसे कठिन स्पर्धाओं में से एक है। इसमें प्रतिभागियों को एक ही दिन में कुल 70.3 मील (113 किलोमीटर) की दूरी तय करनी होती है, जिसमें 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल है।

खेल के प्रति उनकी निरंतरता और समर्पण को देखते हुए ‘आयरनमैन इंटरनेशनल कमिटी’ ने उन्हें ‘आयरनमैन इंडिया’ नामित किया है। सैयामी ने कहा, ‘‘मैं ‘आयरनमैन इंडिया’ का चेहरा बनने पर वास्तव में सम्मानित और उत्साहित हूं। ये आयोजन नौ नवंबर को गोवा में होगा। ये यात्रा मेरे विश्वासों का प्रतीक है। जुनून, निरंतरता और कभी हार न मानने का संकल्प।’’