Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर DRI की बड़ी कार्रवाई, कन्नड़ अभिनेत्री रान्या से 12.56 करोड़ का सोना जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जब्त की गई सोने की छड़ों की कीमत 12.56 करोड़ रुपये है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो इस समय कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी हैं।

मामले में कुल जब्ती 17.29 करोड़ रुपये थी, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम सोना हाल के दिनों में बेंगलुरू हवाई अड्डे पर जब्त की गई सबसे बड़ी सोने की खेप में से एक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरआई ने बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें ले जा रही एक महिला यात्री को रोका।

बयान में कहा गया है, "विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने लगभग 33 साल की भारतीय महिला यात्री को रोका, जो तीन मार्च को अमीरात की उड़ान के जरिए दुबई से बेंगलुरु आई थी। जांच करने पर 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें महिला के पास पाई गईं।" डीआरआई वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है।