Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

Stree 3 की रिलीज डेट की हुई अनाउंसमेंट, जानें कब होगी रिलीज?

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ साल 2024 की ब्लॉक बस्टर फिल्म है. इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी. वहीं ‘स्त्री 2’ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्त्री 3’ सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?

‘स्त्री 3’ कब होगी रिलीज?
'स्त्री 2' को मिली बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स ने इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की तीसरी किस्त की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है. फ्रेंचाइजी के तीसरे इंस्टॉलमेंट में भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगे और इसका निर्देशन अमर कौशिक करेंगे. बता दें कि ‘स्त्री 3’  2027 में रिलीज होगी. मैडॉक फिल्म्स द्वारा की गई अनाउंसमेंट के मुताबिक  ‘स्त्री 3’  साल 2027 में 13 अगस्त, को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

इसके साथ ही, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स (एमएसयू) के आधिकारिक प्रोडक्शन स्टूडियो ने कई मोस्ट अवेडेट फिल्में जिनमें 'शक्ति शालिनी', 'भेड़िया 2' और 'चामुंडा' शामिल हैं की भी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.