Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

रवीना टंडन बोलीं- ‘मेरा खून खौल गया, लोग बचा सकते थे’

मुंबई से सटे वसई इलाके में मंगलवार के दिन एक प्रेमी ने प्रेमिका की बीच सड़क पर हत्या कर दी. आरोपी ने लोहे के रिंच से लड़की के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी कितनी बेदर्दी से घटना को अंजाम दे रहा है और पब्लिक वहां से निकलती जा रही है. किसी ने उस सनकी शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की. इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक्स पर शेयर किया है और अपना गुस्सा जाहिर किया.

 लिखा, ‘वहां पर खड़े सभी लोग उसे आसानी से बचा सकते थे...शर्म की बात है. मेरा खून खौलता है यह देखकर कि कोई भी आगे नहीं आया. कभी-कभी किसी को बस होश में रहना चाहिए. उसके पास कोई नुकीली चीज नहीं थी, वहां बस दो लोगों की हिम्मत की जरूरत थी. इस तरह के बदमाश वास्तव में कायर होते हैं. जैसे ही वो विरोध होता देखते हैं तो भाग जाते हैं. ऐसे झूठे लोग झूठ के पीछे छिपते हैं’.