Breaking News

गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने DGP     |   'युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत', बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया     |   भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने पर सिंगापुर सख्त, सोशल मीडिया से हटेंगी 14 पोस्ट     |   CJP का विरोध प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके जंतर-मंतर से निकले     |   यूक्रेन ने रूस के एक तेल डिपो और सैन्य अड्डे पर हमला किया     |  

किसी ने नोटिस नहीं किया', Cannes ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक ट्रोल को दिया गया शानदार जवाब है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने कान्स लुक का एक रील वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह कस्टम आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में बेहद शाही अंदाज में नजर आईं। उनके इस लुक को फैन्स और फैशन प्रेमियों ने खूब सराहा।

हालांकि, एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए कमेंट किया, “कितनी दुख की बात है, किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया,” और साथ में हंसने वाली इमोजी भी लगाई। इस पर आलिया ने बेहद शांत लेकिन सटीक अंदाज में जवाब दिया, “दुख की बात क्यों, लव? आपने तो मुझे नोटिस किया :)”

आलिया का यह जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैन्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रोलिंग का जवाब बहुत ही क्लासी और स्मार्ट तरीके से दिया। कई यूजर्स ने इसे “सैवेज” और “एलिगेंट” प्रतिक्रिया बताया। आलिया भट्ट इस साल लगातार दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुई हैं। इस दौरान उन्होंने पीच टोन बस्टियर गाउन और आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन जैसे शानदार आउटफिट्स पहने, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। कान्स फिल्म फेस्टिवल का 79वां संस्करण 12 मई से शुरू हुआ है और यह 23 मई तक चलेगा।