Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

एक्टर-मॉडल नताशा स्टेनकोविक हाल ही में अपने पूर्व पति हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ समय बिताती नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक की मां नलिनी पांड्या के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी दिखाई दे रहे हैं। तलाक के बाद यह उन कुछ मौकों में से एक है जब नताशा ने अपने पूर्व ससुराल वालों के साथ तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रही हैं। वह अपना अधिकतर समय अपने बेटे के साथ बिताने और करीबी दोस्तों के साथ रहने में व्यस्त हैं। नताशा और हार्दिक ने जनवरी 2020 में सगाई की थी और बाद में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शादी की। उसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। जुलाई 2024 में दोनों ने चार साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था।

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसे एक कठिन फैसला बताया था। वहीं, हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। महिका को कई बार उनके मैच के दौरान स्टेडियम में उन्हें चीयर करते देखा गया है। इसके अलावा दोनों को अगस्त्य के साथ भी कई मौकों पर साथ देखा गया है।