Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

थप्पड़ वाली घटना पर नाना पाटेकर ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा

वाराणसी: नाना पाटेकर ने गुरुवार को वाराणसी में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक लड़के को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने सेल्फी लेने वाले फैंस को अपने क्रू का सदस्य समझ लिया था।

अभिनेता नाना पाटेकर का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जहां वो उस लड़के को थप्पड़ मार रहे हैं जो रिहर्सल के दौरान उनके करीब आया था और फोटो खींचने की कोशिश कर रहा था। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग कर रहे थे।

थप्पड़ वाली घटना के बाद वायरल हुए वीडियो पर नाना पाटेकर ने अब खुद वीडियो जारी करते हुए बताया कि असल में सेट पर हुआ क्या था। हालांकि इस सारी घटना का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर ने माफी भी मांगी है। नाना पाटेकर ने कहा कि वास्तव में जो हुआ वो मेरी आगामी फिल्म 'जर्नी' के एक शॉट की रिहर्सल के दौरान हुई गलतफहमी थी।

वीडियो संदेश में नाना पाटेकर ने साफ किया कि वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसमें उन्हें क्रू सदस्य को मारना था। नाना पाटेकर ने कहा कि ये घटना गलती से हुई और क्रू ने युवक की काफी तलाश की लेकिन वे कहीं नहीं मिला।

थप्पड़ मारने वाली वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर की आलोचना की गई थी।