Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के हाउस स्टाफ से पूछताछ की

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस उनके हाउस स्टाफ को शुक्रवार शाम को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई। 54 साल के सैफ पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा वाले घर पर एक हमलावर ने चाकू से हमला किया, जिसमें उनकी गर्दन और पीठ समेत छह जगह पर चोट आई।

गुरुवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमलावर का चेहरा साफ तौर पर कैमरे में कैद हो गया, जब रात 2.30 बजे करीब 'सतगुरु शरण' इमारत की छठी मंजिल की सीढ़ियों से उसे नीचे उतरते देखा गया।

इस मामले में पहले पुलिस ने जिस संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया था, बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया क्योंकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि, असली आरोपति को पकड़ने के लिए पुलिस की 30 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया है।

इस बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि इस घटना के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है, बल्की सिर्फ चोरी के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया। चाकू से हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।