Breaking News

बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |   केरल हाई कोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के बैन नियम पर सरकार से रिव्यू करने को कहा     |   महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचे विधायक रोहित पवार     |   SC ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को फाइनल करने एक और हफ्ते का समय बढ़ाया     |  

अरमान से शादी के बाद कृतिका ने की थी आत्महत्या की कोशिश

बिग बॉस ओटीटी का तीसरी सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में जब से अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एंट्री हुई थी, तब से वह लगातार ट्रोल हो रहे थे. पहले तो अरमान की पहली पत्नी पायल घर से बाहर हो गईं और अब आखिरकार बीते दिन अरमान मलिक और लवकेश को घर से बाहर कर दिया गया है. हालांकि इसके पहले घर में मीडिया की एंट्री हुई थी.

तब मीडिया ने अरमान मलिक और कृतिका से काफी तीखे सवाल-जवाब किए थे. इस दौरान कृतिका ने कई मसलों पर खुलासा किया था. कृतिका ने बताया था कि अरमान से शादी के बाद उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी. 

जब बिग बॉस के घर में मीडिया की एंट्री हुई तो कृतिका पर ये आरोप लगे कि उन्होंने पायल मलिक की मजबूरी का फायदा उठाया है और उनका घर तोड़ने की कोशिश की है. हालांकि लगातार इस तरीके से संगीन आरोप लगने के बाद पायल मलिक पूरी तरह से टूट गईं.

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक समय पर वह आत्महत्या करने वाली थीं. दरअसल, मीडिया ने कृतिका से कहा कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है और आपने तो अपनी बहन जैसी दोस्त की पीठ में ही छुरा घोंप दिया. अगर आप अरमान की पहली पत्नी होतीं और पायल ने आपके पति से दूसरी शादी की होती तो क्या आप बर्दाश्त कर पातीं.