Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कंगना रनौत ने ट्रंप पर किए पोस्ट को हटाया, 'निजी राय' साझा करने पर खेद जताया

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपनी पोस्ट हटा दी है और सोशल मीडिया पर अपनी "निजी राय" साझा करने का उन्हें खेद है। कंगना ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का फोन आने के बाद उन्होंने पोस्ट हटा दी।

कंगना ने कहा कि "आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने फोन करके मुझसे वो ट्वीट हटाने को कहा, जिसमें मैंने ट्रंप द्वारा एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में आईफोन बनाने के लिए कहने के बारे में पोस्ट किया था।

मंडी से बीजेपी सांसद ने एक्स पर लिखा, "मुझे अपनी निजी राय पोस्ट करने का खेद है। निर्देशों के अनुसार मैंने इसे तुरंत इंस्टाग्राम से भी हटा दिया।" ट्रंप, जो खाड़ी क्षेत्र की अपनी चार दिवसीय यात्रा के तहत कतर में हैं, ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वह नहीं चाहते कि वह भारत में आईफोन बनाएं।