Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

Johnny Lever ने देखा Zakir Khan का स्टैंडअप शो, गले लगाकर की जमकर तारीफ

कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर हाल ही में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के शो ‘पापा यार’ को देखने पहुंचे। इस खास मौके की तस्वीरें जाकिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं, जो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।

स्टैंडअप कॉमेडी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार जाकिर खान के लिए यह पल बेहद यादगार रहा। शो खत्म होने के बाद जॉनी लीवर स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने जाकिर की शानदार प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। दर्शकों ने भी इस खूबसूरत पल का तालियों के साथ स्वागत किया।

तस्वीरों में जॉनी लीवर और जाकिर खान एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। अपने आइडल से मिली इस सराहना से जाकिर भावुक और बेहद खुश दिखाई दिए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जाकिर खान ने लिखा, “जॉनी लीवर सर ‘पापा यार’ देखने आए थे। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। वह सचमुच एक लीजेंड हैं।”

जाकिर की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं और दोनों कॉमेडियंस की इस मुलाकात को भारतीय कॉमेडी जगत का खास पल बता रहे हैं।