Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

जैकलीन फर्नांडीज की मां आईसीयू में भर्ती, अस्पताल पहुंचीं अभिनेत्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस की मां को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। किम की तबीयत कैसी है और उनकी हेल्थ पर क्या अपडेट है? इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में देखा गया, जहां उनकी मां फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। 

उधर, जैकलीन फर्नांडीज की मां की हेल्थ से जुड़ी खबर सुनकर फैंस भी परेशान हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान करे कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें।’ इस तरह फैंस एक्ट्रेस की मां के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि फिलहाल मां किम फर्नांडीज की हेल्थ को लेकर जैकलीन फर्नांडीज की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

2022 में हुईं थी अस्पताल में भर्ती

बता दें कि इससे पहले साल 2022 में जैकलीन फर्नांडीज की मां को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा था। उस दौरान उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि जैकलीन की मां बहरीन के मनामा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में मां के बारे में बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं अपने पेरेंट्स के बिना यहां अकेली रहती हूं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज को आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था।