Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

मैं भाग्यशाली हूं कि ‘पीरियड ड्रामा’ का चेहरा बनी, हीरामंडी का हिस्सा बनने पर अदिति राव हैदरी

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को ऐतिहासिक पृष्ठभूमियों पर आधारित फिल्मों और शो (पीरियड ड्रामा) में अभिनय के लिए पहचान पाने पर सुखद अनुभूति होती है, लेकिन अब वो किसी अच्छी ‘मिस्ट्री थ्रिलर’ फिल्म में काम करना चाहती हैं। हैदरी को हाल में संजय लीला भंसाली की विभाजन के पूर्व के कालखंड पर आई सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया। ‘पीरियड ड्रामा’ में उनके काम की शुरुआत 2018 में आई भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ हुई थी जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुनिस्सा का किरदार निभाया था। 

उन्होंने इस बीच ‘ताज: डिवाइडेड बाई ब्लड’ और ‘जुबिली’ जैसे ‘पीरियड ड्रामा’ शो में भी काम किया। हैदरी को पिछले जमाने की कहानियों पर बने शो से जुड़े होने और उनका चेहरा बन जाने से खुशी मिलती है, लेकिन वो खुद को एक ही ढांचे में सीमित नहीं रखना चाहतीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इन बेहतरीन पीरियड ड्रामा का चेहरा बनने का मौका मिला। किसी कारण से, लोगों और निर्देशकों को लगता है कि ये मेरे लिए कारगर है और मैं इसका हिस्सा हूं। मैं भी बहुत सहज महसूस करती हूं (पीरियड ड्रामा में काम करते हुए)। शायद ये संगीत, नृत्य, इतिहास और संस्कृति के प्रति मेरा प्यार है। पीरियड ड्रामा आपको उस जगह ले जाते हैं जो वास्तव में भारतीय है।  'हीरामंडी' में भी यह संपूर्ण भारतीय कला सौंदर्य, नृत्य, संगीत है। मैंने वास्तव में इसका आनंद उठाया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अंदर का कलाकार विविधतापूर्ण और समकालीन भूमिकाएं भी अदा करना चाहता है।’’ हैदरी ने कहा कि वो मार्शल आर्ट आधारित फिल्म ‘क्राउचिंग टाइगर, हिडन ड्रैगन’ और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘गॉन गर्ल’ जैसी परियोजनाओं पर भी काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग भंसाली का नाम भव्यता और शानदार प्रस्तुति से जोड़ते हैं लेकिन उनका मानना है कि भंसाली गहराई से काम करने वाले निर्देशक भी हैं।