Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' की शानदार शुरूआत, पहले दिन झटके इतने करोड़

अभिनेता अक्षय कुमार और अपने फिल्मी करियर का आगाज कर रहे अभिनेता वीर पहाड़िया की एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्काई फोर्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन में 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी।

भारत के पहले और अब तक के सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी के रूप में पेश की गई ये फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्माता दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर किए।

मैडॉक फिल्म्स ने एक पोस्टर के साथ लिखा, "फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है! एक्शन, बहादुरी और बलिदान की ये सच्ची कहानी दिल जीत रही है और प्यार फैला रही है। फिल्म ने नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) में 15.30 करोड़ रुपये कमाए।" संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने फिल्म का सह-निर्देशन किया है। इस फिल्म से अभिनेता वीर पहाड़िया डेब्यू कर रहे है।

ये फिल्म भारतीय वायुसेना के अधिकारी टी. विजया (वीर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लापता हो गए थे। अक्षय कुमार ने उनके साथी के. ओ. आहूजा का किरदार निभाया है जो विजया को खोजने के मिशन पर निकलते हैं। "स्काई फोर्स" में अभिनेत्री सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं।