Breaking News

ईरान को आखिरकार बातचीत की टेबल पर आकर समझौता करना होगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री     |   दिल्ली-NCR में GRAP-1 प्रतिबंध लागू, हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंची     |   चीन ने भरोसा दिलाया कि सीजफायर के दौरान ईरान को हथियार नहीं देगा: US रक्षा मंत्री     |   ‘बीजेपी ने तब महिला आरक्षण का विरोध किया था’, लोकसभा में प्रियंका गांधी ने कहा     |   ‘कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण की बात की थी’, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

‘Game of Thrones’ फिल्म का टाइटल रिवील: ‘Aegon's Conquest’ पर बनेगी कहानी

वार्नर ब्रदर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘Game of Thrones' फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। स्टूडियो ने फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘Game of Thrones: Aegon's Conquest’ कन्फर्म कर दिया है। यह जानकारी लास वेगास में हुए CinemaCon प्रेजेंटेशन के दौरान सामने आई, जहां 2027 और उसके बाद आने वाली फिल्मों की सूची में इस प्रोजेक्ट का नाम दिखाया गया। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एगॉन टारगैरियन (Aegon the Conqueror) पर आधारित होगी, जो ड्रैगन राइडर थे और जिन्होंने सातों किंगडम को एकजुट कर आयरन थ्रोन की स्थापना की थी। यह कहानी जॉर्ज आर. आर. मार्टिन की ‘A Song of Ice and Fire’ किताबों से ली गई है।फिल्म के लिए मशहूर राइटर बो विलिमन जुड़े हैं, जो ‘House of Cards’ और ‘Star Wars’ सीरीज ‘Andor’ के लिए जाने जाते हैं।

यह फिल्म ‘Game of Thrones’ फ्रेंचाइज़ को बड़े पर्दे पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। वहीं, इस यूनिवर्स में अगली रिलीज ‘House of the Dragon’ का सीजन 3 होगा, जो इस साल गर्मियों में आने वाला है। इसके अलावा प्रीक्वल सीरीज ‘A Knight of the Seven Kingdoms’ का दूसरा सीजन भी पहले ही कन्फर्म किया जा चुका है।