Breaking News

ईरान: बासिज फोर्सेस की खुफिया विंग के कमांडर जनरल इस्माइल अहमदी की मौत     |   तमिलनाडु: DMK MLA कथिरवन ने सहयोगियों को कारें दीं, AIADMK ने EC से शिकायत की     |   होर्मुज संकट के बीच भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में तैनाती बढ़ाई     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की     |   टीम UDF ही असली केरलम टीम है, केरलम जीतेगा और UDF नेतृत्व करेगा: राहुल गांधी     |  

Gaddar Film Awards 2025: रश्मिका मंदाना बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, इमोशनल स्पीच ने जीता दिल

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में रश्मिका मंदाना शाम की सबसे बड़ी आकर्षण बनकर उभरीं। उन्होंने ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड अपने नाम किया और अपने इमोशनल स्पीच व सास माधवी देवरकोंडा के साथ मौजूदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। 19 मार्च को आयोजित यह अवॉर्ड समारोह उगादी के मौके पर हुआ, जिसमें तेलुगु सिनेमा की शानदार झलक देखने को मिली। क्रांतिकारी लोक गायक गद्दर के नाम पर रखे गए इन अवॉर्ड्स में तेलंगाना की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को दर्शाने वाली फिल्मों को सम्मानित किया जाता है।

रश्मिका को फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में ‘भूमादेवी’ के किरदार के लिए यह सम्मान मिला। 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी के बाद यह उनका पहला बड़ा अवॉर्ड है। यह सम्मान उन्हें अभिनेता राम चरण ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में प्रदान किया। शादी के बाद अपने पहले पब्लिक अपीयरेंस में रश्मिका अपनी सास माधवी देवरकोंडा के साथ नजर आईं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा और रेड कार्पेट के कई पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

अवॉर्ड लेते समय रश्मिका भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “पहले मेरे प्रदर्शन को ट्रोल किया गया था और अब राज्य ने मुझे यह अवॉर्ड दिया है। मैंने लंबा सफर तय किया है।” उनके इस बयान पर उनकी सास भी भावुक नजर आईं। रश्मिका ने इस मौके पर आइवरी सिल्क साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने नए विवाहित लुक के साथ स्टाइल किया। उन्होंने गोल्ड मंगलसूत्र, सिंदूर और गजरा कैरी किया, जबकि मिनिमल मेकअप, गोल्ड झुमके और चूड़ियों ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।इस समारोह में नागा चैतन्य को ‘थंडेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, कमल हासन को पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और ‘राजू वेड्स रंभाई’ के लिए साइलू कंपाटी को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला।