Breaking News

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा, DMK नेता ने किया पुलिस वैन से उतरने से इनकार     |   शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का खुलासा कर जब्त की 6 करोड़ की हेरोइन, एक गिरफ्तार     |   योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों के तबादले, 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर     |   मोदी सरकार का दावा- 2019 से अब तक 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए     |   मद्रास हाईकोर्ट में AG बोले- उदयनिधि स्टालिन को रिमांड पर नहीं लिया जाएगा     |  

Bigg Boss Hindi Season 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान की फिर होगी वापसी, 6 सितंबर से शुरू होगा शो

JioHotstar और COLORS ने रियलिटी शो Bigg Boss Hindi Season 20 का पहला टीजर जारी कर दिया है। शो के इस खास और ऐतिहासिक सीजन की शुरुआत 6 सितंबर से होने जा रही है। नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। जारी किए गए टीजर में सलमान खान एक शानदार घोड़े के साथ दमदार अंदाज में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह एक रहस्यमयी डायलॉग बोलते हैं, "जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में... तथास्तु!" सलमान के इस डायलॉग के साथ टीजर में एक खास विजुअल संकेत भी दिखाई देता है, जो नए सीजन के पीछे छिपे रहस्य की ओर इशारा करता है।

टीजर ने शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, मेकर्स ने अभी इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है। ऐसे में अब दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर इस सीजन में ऐसा क्या होने वाला है, जो इसे अब तक के बाकी सीजन से अलग बनाएगा। नए सीजन को लेकर सलमान खान ने कहा, "Bigg Boss का हर सीजन एक नया गेम, नई डायनामिक्स और अप्रत्याशित ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन के केंद्र में एक ऐसा रहस्य है, जो इसे अब तक देखी गई किसी भी चीज से अलग बनाता है। पहला संकेत पहले ही सामने आ चुका है, बस आपको उसे दो बार ध्यान से देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि Bigg Boss Hindi Season 20 शुरू होने के बाद दर्शक इन संकेतों को जोड़ना शुरू करें।"

घोषणा के मुताबिक, Bigg Boss Hindi Season 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। यह शो JioHotstar पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि इसका प्रसारण COLORS चैनल पर भी होगा। फिलहाल, पहले टीजर ने नए सीजन के रहस्य को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि शो की शुरुआत के साथ मेकर्स इस रहस्य से कब और कैसे पर्दा उठाते हैं।