Breaking News

भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |   FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ मेजर सिंह     |  

Mumbai: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, सुरक्षा सख्त

मुंबई में मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने एक्टर सलमान खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की और फरार हो गए। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी और बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह पांच बजे फायरिंग की ये घटना हुई।
 
बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से कुछ सुबूत जुटाए हैं। घटना के समय सलमान खान घर पर थे या नहीं, इस बारे में ना तो परिवार ने और ना ही पुलिस ने कुछ बताया है।
  
पिछले साल मार्च में सलमान खान के ऑफिस को धमकी भरा ईमेल आया था, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ये एफआईआर प्रशांत गुंजालकर नाम के शख्स ने दर्ज कराई थी, जो आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं और अक्सर सलमान खान के बांद्रा वाले घर आया करते थे। 

गुंजालकर के नाम लिखे ईमेल में कहा गया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने जो टीवी इंटरव्यू दिया, खान ने देखा होगा, नहीं देखा तो देख ले। अगर मसला सुलझाना है तो गोल्डी भाई के सामने आकर बात करे। ईमेल में धमकी थी "अब भी वक्त है लेकिन अगली बार झटका देखने को मिलेगा।" जून 2022 में भी एक अनजान शख्स ने हाथ से लिखी चिट्ठी के जरिए सलमान खान को धमकी दी थी।