Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बदायूँ पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, जेल में बंद पूर्व विधायक से की मुलाकात

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आज बदायूँ पहुंचे जहां उन्होंने डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मुलाकात की।राजपाल यादव में कहा कि पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। जब हम लखनऊ में पढ़ते थे तो परिवार की तरह रहते थे। सागर परिवार से 30 साल पुराना रिश्ता है। आज इसीलिए उनसे मिलने जेल में आया हूं। पूर्व विधायक के जीवन में आए उतार-चढ़ावों को लेकर कहा कि हम भले ही उनसे न मिल सके लेकिन लगातार टच में रहे हैं।

राजपाल यादव बदायूँ जिला कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मुलाकात की।योगेंद्र सागर पूर्व विधायक हैं और भाजपा से बदायूं के बिसौली से विधायक रहे कुशाग्र सागर के पिता हैं। फिलहाल वह छात्रा से अपहरण और रेप केस में सजा काट रहे हैं।मुलाकात के बाद राजपाल यादव ने आने वाली मूवी के सवाल पर कहा हम 1999 में फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट हुए थे। तब से दो सौ सवा दो सौ फिल्में हो गई हैं। अगले तीन साल तक हर दूसरे महीने मेरी फिल्म आएगी। भूलभुलैया सुपर हिट हुई। अब क्रिसमस पर वनवास मूवी रिलीज हो रही है। अभी तक हर साल 10 फिल्मों का औसत रहा है और क्या बच्चे की जान लोगे।

हॉलीवुड में ज्यादा मेहनताना के सवाल पर कहा कि बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या रीजनलवुड सातों समंदर एक जीपीएस में आ चुके हैं। जो स्टार है वो पूरे संसार का स्टार है। एक फिल्म में पांच सौ लोग वर्क करते हैं, वो पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण हर तरफ के होते हैं। तब कहीं जाकर एक मूवी तैयार हो पाती है। मेरे लिए सभी प्यारे हैं। राजनीति के सवाल पर उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।राजपाल यादव की जेल में मुलाकात के दौरान अन्य कैदियों से मुलाकात करने वाले लोग काफी देर तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार करते रहे।