Big Boss 19: बिग बॉस 19 का शनिवार को आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की क्लास लगाते दिखेंगे। सलमान कहते दिखेंगे, “फरहाना, आपके रिएक्शन और आपके एक्शन दोनों ही आपके कंट्रोल में नहीं हैं।”
मेकर्स द्वारा जारी लेटेस्ट प्रोमो में, सलमान खान, फरहाना से पूछते हैं, “हमने आपसे सुना है कि आप मोटिवेशनल स्पीच देने जाती हो?” फरहाना ने सिर हिलाते हुए कहा, “जी, वो सच बात है।” लेकिन सलमान ने उन्हें हल्के में नहीं छोड़ा और याद दिलाया, “अब उन चैप्टर्स में ये बिग बॉस का चैप्टर भी ऐड होगा।”
सलमान ने आगे कहा, “अगर आपको ये विलेन वाली रेप्युटेशन चाहिए तो आप बहुत सही जा रही हो। अगर यही आपकी पर्सनैलिटी है तो मैं तहे दिल से आपको ऑल बेस्ट कहना चाहूंगा।” ये वीकेंड का वार इस सीजन का आखिरी वार भी होगा, क्योंकि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले सात दिसंबर को होने जा रहा है।
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड जियोहॉटस्टार पर रात नौ बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।