देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 63 साल के थे। रोहित बल ने भारतीय फैशन को दुनियाभर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
‘फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने रोहित बल के निधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। सुनील सेठी ने कहा कि रोहित बल के निधन से फैशन इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।
सुनील सेठी ने बताया कि रोहित बल को सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉ. आलोक चोपड़ा उनका इलाज कर रहे थे। रोहित बल को पिछले साल दिसंबर में हार्ट से संबंधित दिक्कतों के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने इस साल अक्टूबर 2024 में 'लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024' के ग्रैंड फिनाले में अपना कलेक्शन पेश किया था।
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.