Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां, शादी के 10 साल बाद दी खुशखबरी

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। शादी के लगभग 10 साल बाद उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कपल ने अपनी इस खुशी को साझा करते हुए इसे अपनी जिंदगी का “सबसे खूबसूरत अध्याय” बताया। दिव्यांका और विवेक ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दिव्यांका का बेबी बंप और विवेक की खुशी साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में दोनों नवजात के छोटे जूते पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट में कपल ने लिखा, “10 साल बाद कहानी में ट्विस्ट। कुछ सफर जल्दी पूरा करने के लिए नहीं होते, बल्कि साथ में तैयार होने के लिए होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, तभी जिंदगी सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। हम इस पल को महसूस कर रहे हैं और बेहद खुश हैं। हम माता-पिता बनने वाले हैं।” दिव्यांका त्रिपाठी ने 2016 में ‘ये है मोहब्बतें’ के अपने को-एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। उन्हें ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से खास पहचान मिली थी। टीवी सीरियल्स के अलावा वह ‘नच बलिए 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘द वॉयस’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।