Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर के शो पर संकट

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के Aura India Tour का हिस्सा था।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की ओर से टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow को पत्र भेजा गया था। इसमें कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं देने की वजह सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताओं को बताया गया है।

कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे थे फैंस

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले शो को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे। पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस फैसले का उनके पूरे Aura India Tour के शेड्यूल पर क्या असर पड़ेगा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

दुनियाभर में लाइव शो कर चुके हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई बड़े मंचों पर परफॉर्म किया है। वह न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन और लंदन के वेम्बली स्टेडियम जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। वह वेम्बली स्टेडियम में मुख्य कलाकार के रूप में परफॉर्म करने और वहां का शो हाउसफुल करने वाले पहले पंजाबी कलाकार भी बने थे। फिलहाल, दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं है।