Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

नोरा फतेही के गाने पर विवाद: ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ पर फतवा, सरकार ने लगाया बैन

अलीगढ़: एक्ट्रेस-डांसर Nora Fatehi के गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। Muslim Personal Darul Ifta ने इस गाने के खिलाफ फतवा जारी किया है।

यह गाना कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का हिस्सा है, जिसमें Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं। धार्मिक संस्था का कहना है कि गाने के बोल और दृश्य आपत्तिजनक हैं और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ हैं।

विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने भी बड़ा कदम उठाते हुए गाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में इसकी पुष्टि की। समाजवादी पार्टी के सांसद Anand Bhadouria के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई।

गाने के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना हो रही थी। कई संगठनों ने इसे “अश्लील” बताते हुए FIR दर्ज करने और गाने को हटाने की मांग की थी।

इस पूरे विवाद पर Nora Fatehi ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह गाना तीन साल पहले शूट किया था और उन्हें बताया गया था कि यह एक रीमेक है। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ भाषा नहीं समझतीं और जो भी जानकारी मिली, उसी के आधार पर उन्होंने काम किया।

फिल्म ‘KD: The Devil’ 1970 के दशक के बेंगलुरु की घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें Dhruva Sarja, Shilpa Shetty Kundra, Ramesh Aravind, Reeshma Nanaiah और V Ravichandran भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वही, यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।