बीते दिन बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आए. रेड आउटफिट से लेकर क्रिसमस ट्री और गिफ्ट्स तक इन सितारों ने काफी शानदार तरीके से फेस्टिवल सेलिब्रेट किया. आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा और पति रणबीर कपूर संग अपने मायके में क्रिसमस सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है जिनमें वे पूरे परिवार संग मस्ती करती दिखी.
कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल संग विदेश में अपने मायके में क्रिसमस सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस क्रिसमस थीम के मुताबिक रेड स्वेटर पहने पति विक्की को हग करते हुए नजर आईं।
दीपिका ने अपनी फैमिली संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर भी एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की। इसमें क्रिसमस ट्री पर रणवीर, दीपिका और उनकी नन्हीं परी दुआ का नाम लिखा हुआ नजर आया। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ सुंदर सा कैप्शन भी लिखा, ‘मेरा दिल भर गया है।’
भूमि पेडनेकर भी इस जश्न में डूबती नजर आईं। एक्ट्रेस ने भी घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस क्रिसमस ट्री के सामने खड़े होकर पोज करती नजर आईं। फोटो में एक्ट्रेस ने रेड शर्ट और पायजामा पहन रखा था। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी क्रिसमस’।
शिल्पा शेट्टी ने भी खास अंदाज से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक क्यूट सी वीडियो शेयर की। इसमें सेंटा क्लॉज उनके बच्चों के साथ एन्जॉय करते नजर आए। वहीं एक्ट्रेस ने इस क्यूट वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा, ‘जब सांता रुकता है, तो जादू फिर से असली लगता है। हमारे बच्चों की आंखों में क्रिसमस की भावना को जिंदा रखना।’