Breaking News

कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |   नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी     |   अलीगढ़: अकराबाद में NH-34 पर ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी, तीन की मौत, तीन घायल     |   बीकानेर: गृह मंत्री अमित शाह ने BSF कर्मियों से की बात, महिला बैरक का ई-उद्घाटन किया     |  

बोनी कपूर ने कहा, जान्हवी का जन्म हमारी शादी के बाद ही हुआ था

बोनी कपूर ने यूट्यूबर रोहन दुआ को दिए एक इंटरव्यू में पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। उन्होंने कहा, श्रीदेवी से मेरी दूसरी शादी शिर्डी में हुई थी। हमारी शादी 2 जून 1996 को हुई। इस सीक्रेट शादी के सात महीने बाद श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी साफ दिखने शुरू थी तो हमारे पास कोई चारा नहीं था। दुनिया को दिखाने के लिए हमने जनवरी 1997 में एक बार फिर से शादी की। इसी वजह से लोगों को लगने लगा कि श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और जान्हवी का जन्म हमारी शादी से पहले हो गया था लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार बेहद धार्मिक है। जान्हवी हर तीन महीने में तिरुपति जरुर जाती हैं। श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल तिरुपति के दर्शन करने जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो वो नंगे पांव सिद्धिविनायक जाती थीं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए पहली पत्नी मोना को तलाक दिया था। पहली शादी से इनके दो बच्चे थे, अर्जुन और अंशुला। श्रीदेवी से शादी के बाद बोनी की 2 बेटियाों का जन्म हुआ। जान्हवी का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ। इसके बाद 5 नवंबर 2000 को दूसरी बेटी खुशी कपूर का जन्म हुआ।