बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म "सिकंदर" की शूटिंग पूरी कर ली है। "सिकंदर" का निर्देशन "गजनी" और "हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी" से प्रसिद्धि पाने वाले ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं। ये फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एक प्रेस रिलीज के मुताबिक 'सिंकदर' की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के दूसरे हिस्सों में करीब 90 दिनों तक चली। हालांकि, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी, लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था। अभिनेत्री काजल अग्रवाल अभिनीत "सिकंदर" को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पूरी की
You may also like
12 साल बाद Roadies में लौटेंगे रघु राम, नए सीजन 'Roadies Rebirth' में दिखेगा बदला हुआ अंदाज.
Tamannaah Bhatia: जुहू बीच पर छठ पूजा में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- इस पर्व की सीख हमेशा मेरे साथ रहेगी.
Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, कनिका को बताया हाइपोक्रिट.
सिर्फ 8 दिन में Ramayana ने दुनियाभर में कमाए 1000 करोड़ रुपये, टूटे कई रिकॉर्ड.