Breaking News

बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |   केरल हाई कोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के बैन नियम पर सरकार से रिव्यू करने को कहा     |   महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचे विधायक रोहित पवार     |   SC ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को फाइनल करने एक और हफ्ते का समय बढ़ाया     |  

एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसे Bigg Boss फेम Elvish Yadav, दर्ज हुई शिकायत

यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पहले कोबरा कांड केस के चलते उनसे पूछताछ चल रही थी और अब एक और ड्रामा शुरू हो गया है। बिग बॉस ओटीटी विनर के खिलाफ वाराणसी में शिकायत दर्ज हुई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक उन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर तस्वीरें लेने का कथित आरोप है। इस वजह से उनके खिलाफ पुलिस कम्पलेंट दर्ज की गई है। इस शिकायत को वाराणसी सेशन कोर्ट के एडवोकेट प्रतीक कुमार सिंह ने दर्ज कराया है।

अपने पत्र में वकील ने दावा किया कि एल्विश यादव ने वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खिंचवाई। तब से अधिकारियों पर कथित तौर पर पक्षपात करने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरे का उपयोग प्रतिबंधित है। सिंह ने अब पुलिस अधिकारियों से इस मामले में एल्विश के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।