Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

BB 18: रनर-अप विवियन डीसेना ने कहा- निराश नहीं हूं, लोगों के दिल जीतने और डर पर काबू पाने से खुश हूं

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 18 का रविवार को शानदार फिनाले हुआ। करणवीर मेहरा शो के विनर रहे, जबकि विवियन डीसेना ने टॉप 2 में जगह बनाई। मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 18 के रनर-अप विवियन डीसेना ने कहा कि वो निराश नहीं हैं। बल्कि लोगों के दिल जीतने और डर पर काबू पाने से खुश हैं। 

मीडिया से बातचीत में विवियन डीसेना ने कहा, "निराश बिल्कुल नहीं हूं। मैंने बहुत से दिल जीते हैं, मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं। मैं जीवन में पॉजिटिव चीजों को देखता हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि कि जीवन में जो कुछ भी होता है वे अच्छे के लिए होता है और मुझे लगता है कि जो कुछ भी होता है, वे अच्छे के लिए ही होता है, मुझे लोगों से बहुत प्यार मिला है, उन्होंने मुझे टॉप टू तक पहुंचाया और मैं ट्रॉफी के दावेदारों में से एक था। इसलिए मुझे लगता है कि ये अपने आप में उपलब्धि है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है कि ये मेरे प्रशंसकों के लिए बहुत निराशाजनक है, काश मैं उनके लिए इसे ठीक कर पाता, क्योंकि मुझे पता है कि वे मुझसे इमोशनली काफी जुड़े हुए हैं और वे इससे कहीं ज्यादा बुरा महसूस कर रहे होंगे, लेकिन मैं उन सभी से प्यार करता हूं और मैं सभी प्रशंसकों और दर्शकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। ये सब मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत है।"

घर के अंदर आपकी जर्नी को लेकर विवियन डीसेना ने कहा, "ये लाइफ टाइम एक्सीरियंस है। शुरुआत में डर था, जिसे मुझे दूर करना था। परिवार से दूर, इस तरह के घर में रहना वाकई डर वाली बात थी। मैंने हमेशा कहा कि इतने सालों तक मैंने शो को मना कर दिया क्योंकि मैं एक घर में बंद होकर नहीं रहना चाहता था और लेकिन मैं बिग बॉस के घर के अंदर जाना चाहता था। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पत्नी की बात सुनी और शो का हिस्सा बना। ये मेरे लिए काफी मुश्किल था। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं फिनाले तक पहुंचा और इतने सारे दिल जीतने में कामयाब रहा।"

रविवार को शो के फिनाले की शाम बहुत ही शानदार रही, जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस से लोगों का मनोरंजन किया। सलमान खान के शो में इस बार टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई थी। इसमें करणवीर मेहरा के अलावा विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल है। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म "लवयापा" का प्रमोशन करने पहुंचे। फिल्म में खुशी कपूर भी हैं।