Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

Baby John: बेबी जॉन रिव्यू, दर्शकों को पसंद आया फिल्म का सेकंड हाफ

आज रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन साउथ फिल्म थेरी का रीमेक है। साउथ की फिल्म में दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बेबी जॉन में वरुण धवन ने यह किरदार दोहराया है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी।

कलीस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण एटली ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की अहम भूमिका है। 2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला है। एक दर्शक ने बोला, ''बहुत अच्छी फिल्म है, सलमान खान का कैमिया बहुत अच्छा है। फिल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी है। वरुण को पहली बार एक्शन अवतार में ऐसा देखकर अच्छा लगा। पहला हाफ स्लो था, लेकिन फिल्म का सेकेंड हाफ काफी अच्छा है। 5 में से 4 स्टार दिए।''

वरुण की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो है, जिसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने भी दी थी। एक और दर्शक ने फिल्म बेबी जॉन देखी और कहा, 'पुलिस के काम को जिस तरीके से फिल्म में पेश किया है वह काफी अच्छा है। फिल्म का सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा है। फिल्म के सॉन्ग्स से ज्यादा फिल्म की स्टोरी अच्छी है।'