Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

बिग बॉस 19 से बाहर हुए आवेज दरबार, बेघर होने से फैंस को लगा झटका

Big Boss 19: आवेज दरबार बिग बॉस 19 से बाहर हो गए हैं। रविवार के एपिसोड में उन्हें सबसे कम वोट मिले। वह अश्नूर कौर और प्रणीत मोरे के साथ बॉटम थ्री में थे। इस हफ्ते गौऱव खन्ना, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी भी नॉमिनेट हुए थे।

आवेज, म्यूज़िक कंपोज़र इसमाइल दरबार के बेटे हैं और सोशल मीडिया पर उनके करीब 4.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह शो में अपनी गर्लफ्रेंड और इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर के साथ आए थे। सीजन की शुरुआत में आवेज ने नगमा को शो पर प्रपोज़ भी किया था। नगमा दो हफ्ते पहले बाहर हो गई थीं और अब अवेज़ भी एलिमिनेट हो गए। शो में अवेज़ को शांत स्वभाव का माना गया। कई बार होस्ट सलमान खान ने उन्हें ज्यादा एक्टिव और बोल्ड होने की सलाह दी थी। उनका नाम एक विवाद से भी जुड़ा रहा, जब बेसिर अली और अमाल मलिक ने उन पर नगमा के साथ निष्ठावान न रहने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में यह मुद्दा शांत हो गया, लेकिन अवेज़ इस वजह से काफी परेशान दिखे।

बेहतर खेल के लिए ‘बिग बॉस 7’ विजेता और उनकी भाभी गौहर खान भी शो पर आईं और उन्हें जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अमाल मलिक की भाषा और पर्सनल मुद्दे उठाने पर कड़ी आलोचना भी की। अब देखना होगा कि आवेज के जाने से घर का माहौल और बाकी कंटेस्टेंट्स की गेम स्ट्रैटेजी में क्या बदलाव आता है।