Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

शुरू हुआ अनंत-राधिका के सेकंड प्री वेडिंग का जश्न, सितारे हुए रवाना

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट संग जुलाई में शादी होने वाली है. उससे पहले कपल के प्री वेडिंग फंक्शन का जश्न मनाया जा रहा है. अनंत-राधिका प्रीवेंडिंग फंक्शन की शुरुआत मार्च में गुजरात के जामनगर में हुई थी.

तीन दिन के फंक्शन में देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी. वहीं अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का सेकंड राउड इटली में आज, 29 मई को एक शानदार क्रूज पर शुरू हो रहा है. इस सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड हस्तियां और दुनिया भर के जाने-माने लोग शामिल होंगे. इटली से शुरू हुआ ये सेलिब्रेशन 1 जून को स्विट्जरलैंड में रैपअप होगा.

जाह्नवी भी इटली में अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए पिता बोनी कपूर संग रवाना हुई हैं. करीना भी अनंत-राधिका के सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हुई हैं. आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रितेश देशमुख और जेनेलिया भी अपने बच्चों के साथ इटली के लिए रवाना हुए हैं.