Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए 12 जुलाई यानी आज का दिन बहुत स्पेशल है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत और राधिका की शादी का ग्रैंड फंक्शन आयोजित हो रहा है। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों पहुंच चुके हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आ चुके हैं। 

फिल्म भेड़िया में एक साथ नजर आने वाले बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन और कृति सेनन अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंच गए हैं। अभिनेता अनिल कपूर अपने झकास अंदाज में पहुंचे हैं। साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे,

तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा पहुंच चुके हैं।  बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख (Retiesh Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा मराठी वेशभूषा में नजर आए हैं। अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ट्रेडिशनल लुक में बेहद शानदार दिखे।