Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

इस दिन रिलीज होगी Anand L Rai की फिल्म 'नखरेवाली'

जाने-माने निर्देशक आनंद एल राय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म नखरेवाली को लेकर चर्चा में हैं । यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि इसके जरिए आनंद दो नए चेहरे अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव को बॉलीवुड में लेकर आ रहे हैं । सोमवार को इस मूवी का नया पोस्टर जारी हुआ है। ये अगले साल रिलीज होगी । 

तरण आदर्श ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर 'नखरेवाली' का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। वैलेंटाइन यानी 14 फरवरी 2025 को आनंद दर्शकों के बीच नई लव स्टोरी लेकर आने को तैयार हैं।