Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

Ajith Kumar की Good Bad Ugly ने की रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील

साउथ के स्टार अजित कुमार के फैंस उनकी फिल्मों के लिए पागल रहते हैं. अजीत की अगली फिल्म गुड बैड अगली उनके करियर की 63वीं फिल्म होने वाली है. अधिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित यह फिल्म साउथ में चर्चा का विषय है. गुड बैड अगली को रिलीज होने में अभी काफी लंबा वक्त है, लेकिन इससे पहले इसके ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. जिससे मेकर्स को करोड़ों का प्रॉफिट हुआ है. 

गुड बैड अगली की बात करें तो इसकी शूटिंग की शुरुआत साल के शुरू में हुई थी. इस फिल्म में अजित कुमार एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो गया. हालांकि यह फिल्म अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज होगी

लेकिन इससे पहले फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. फिल्मी बीट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं. मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच यह सौदा 95 करोड़ रुपये में हुआ है.