Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने 4 दिनों में की 'तेजस' से लगभग दोगुनी कमाई

फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" ने चार दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये फिल्म आपातकाल पर आधारित है और कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ की निर्देशक और निर्माता खुद अभिनेत्री कंगना रनौत हैं।

फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं। लंबे इंतजार के बाद ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मंगलवार को बैनर पर पोस्ट किया गया, "#इमरजेंसी लोगों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है! इस दमदार फिल्म को लेकर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं और प्यार उमड़ रहा है।"

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और सिख संगठनों की तरफ से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को पंजाब के सिनेमाघरों में "इमरजेंसी" रिलीज नहीं हुई। कंगना रनौत ने "इमरजेंसी" पर प्रतिबंध लगाने की मांग की निंदा की और कहा कि पंजाब के कुछ हिस्सों में फिल्म की सीमित स्क्रीनिंग "कला और कलाकार का उत्पीड़न" है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है।