Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

अब्दुल रज्जाक की ऐश्वर्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बुरी तरह हुए ट्रोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बातों-बातों में ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक आपत्तिजनक बात कह दी है। अब्दुल रज्जाक ने कहा कि नीयत अच्छी न हो और हम सोचें कि ऐश्वर्या राय से शादी करके समझदार बच्चे पैदा कर लें, तो ऐसा नहीं होगा।

दरअसल अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर एक टीवी चैनल के लिए बोल रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों के नीयत पर सवाल उठाया। रज्जाक ने कहा कि खिलाड़ियों की नीयत में खोट है, इसी वजह से उनसे परफॉर्मेंस नहीं हो पाया।

रज्जाक के इस स्टेटमेंट से काफी विवाद हो गया। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ने पर खुद रज्जाक को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। अब्दुल रज्जाक ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी जुबान फिसल गई, वो इसके लिए काफी शर्मिंदा हैं और ऐश्वर्या राय से माफी मांगते हैं।

रज्जाक ने वीडियो में कहा- कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट की बात हो रही थी। बातों-बातों में मेरी जुबान फिसल गई। मुझे कोई और उदाहरण देना चाहिए था, लेकिन ऐश्वर्या जी का नाम मुंह से निकल गया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं दिल से उनसे माफी मांगता हूं।