Breaking News

लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत हृदयविदारक: CM सम्राट चौधरी     |   बिहार: लखीसराय के मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत     |   ऑटो चालकों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, वेलफेयर बोर्ड की मांग     |   इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 53 हुई     |   NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा     |  

आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोबल फिर से बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की खुशखबरी

Aashka Goradia Baby: टेलीविजन अभिनेत्री आश्का गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनके घर एक और बेटे का जन्म हुआ है। इस जोड़े ने शुक्रवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साथ पोस्ट साझा करते हुए अपने घर आई खुशखबरी के बारे में जानकारी दी। उनका बेटा एक मई को पैदा हुआ था। जोड़े ने उसका नाम रिचर्ड थियोडोर गोबल रखा है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "एक मई, 2026 को हमारे दिलों में आया। हम रिचर्ड थियोडोर गोबल के आगमन की घोषणा करते हैं। एक बार फिर... और एक और बेटे के साथ, विलियम एलेक्जेंडर के लिए भाई का एक नया बंधन शुरू हुआ है। दो बेटे... आने वाले दिन कितने रोमांचक होंगे!" पोस्ट में उनके बेटे और दंपति की एक तस्वीर भी थी।

"कुसुम" और "लागी तुझसे लगन" जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री आश्का गोराडिया ने 2017 में गोबल से शादी की थी। वो सेलिब्रिटी कपल डांस रियलिटी टीवी सीरीज "नच बलिये" के आठवें सीजन में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने 2023 में अपने पहले बेटे विलियम अलेक्जेंडर का स्वागत किया था।