Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

जेम्स गन की ‘मैन ऑफ टुमॉरो’ में एरन पियरे की एंट्री, 2027 में लौटेगा सुपरमैन

वॉशिंगटन: हॉलीवुड अभिनेता Aaron Pierre डीसी स्टूडियोज की आने वाली सुपरहीरो फिल्म Man of Tomorrow की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। यह फिल्म 2025 में आई हिट फिल्म SuJames Gunn's perman का सीक्वल है।

एरन पियरे ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस खबर की पुष्टि की। फिल्म का निर्देशन और लेखन एक बार फिर James Gunn कर रहे हैं। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में David Corenswet एक बार फिर सुपरमैन/क्लार्क केंट के किरदार में नजर आएंगे, जबकि Nicholas Hoult मशहूर विलेन लेक्स लूथर की भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी में सुपरमैन और लूथर को एक शक्तिशाली तकनीकी एलियन खतरे ब्रेनिएक का सामना करने के लिए मजबूरन साथ आना पड़ेगा। ब्रेनिएक का किरदार जर्मन अभिनेता Lars Eidinger निभाएंगे।

पहली फिल्म के कई कलाकार भी इस सीक्वल में वापसी करेंगे। इनमें Rachel Brosnahan, Skyler Gisondo और Sara Sampaio शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में अमेरिका के अटलांटा में शुरू होगी और गर्मियों तक जारी रहने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म डीसी स्टूडियोज के लिए एक नए दौर की शुरुआत का हिस्सा है, जिसकी अगुवाई जेम्स गन कर रहे हैं।

इस बीच एरन पियरे जल्द ही एचबीओ की आने वाली सीरीज Lanterns में भी नजर आएंगे, जो ग्रीन लैंटर्न के किरदारों पर आधारित है और इस साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है।