Breaking News

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा     |   U18 एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर PM मोदी ने महिला U18 हॉकी टीम को बधाई दी     |   गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने DGP     |   'युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत', बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया     |   भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने पर सिंगापुर सख्त, सोशल मीडिया से हटेंगी 14 पोस्ट     |  

NEET परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, 21 जून को होगा पेपर

NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ये एग्जाम 21, जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है. नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था. NEET UG री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. वहीं आज NEET UG री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है.  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नई तारीख का ऐलान किया है. 

अपने पोस्ट में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने लिखा है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने, भारत सरकार की मंजूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को तय की है. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें. केंन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को NEET UG परीक्षा लीक मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीबीआई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े किसी भी व्यक्ति की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है.