Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी

देशभर में रविवार को आयोजित होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और जम्मू कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर समेत कई परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैनरा बैंक से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाए जा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं।

रविवार को 22.79 लाख से ज्यादा मेडिकल अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। ये पुनर्परीक्षा मूल परीक्षा के रद्द होने के लगभग सात हफ्ते बाद आयोजित की जा रही है। मूल परीक्षा को कथित प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद देशभर में व्यापक विरोध, राजनैतिक बहस और कानूनी चुनौतियां सामने आई थीं।

परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने की सलाह दी है। एनटीए ने तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के मद्देनजर रद्द कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की व्यापक जांच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा। अब पुनर्परीक्षा (आज) रविवार को आयोजित हो रही है।