Breaking News

सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |   दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |  

राहुल गांधी को 'आतंकी' बताने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रवनीत बिट्टू पर कार्रवाई की मांग

New Delhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से की गई हालिया टिप्पणी की निंदा करते हुए युवा कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर सवाल उठाते हुए आतंकवादी कह डाला था। इसके बाद बीजेपी के एक और नेता ने रवनीत बिट्टू के बयान का समर्थन किया था।

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने तुगलक रोड थाने में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह समेत दूसरे नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इन नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ केवल अपमानजनम टिप्पणी ही नहीं बल्कि खुलेआम हत्या तक की धमकी दी है। रवनीति बिट्टू ने जान बूझकर उनके के खिलाफ जनता में नफरत और आक्रोश भड़काने के लिए बयान दिया है।