Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

दिल्ली-NCR में अचानक बदलेगा मौसम, चलेंगी तूफानी हवाएं

दिल्ली में आज यानी की 25 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर रहने का अनुमान है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में 25 मार्च से 26 मार्च तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. इस दौरान धूप रहेगी और हवा की गति कम होगी. लेकिन 27 मार्च को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है इस दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

27 मार्च से बादलों का आना-जाना भी शुरू हो जाएगा. इसका मतलब है कि बादल रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी. 28 और 29 मार्च को भी यही मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान तेज हवाएं देखने को जरुर मिलेंगी, लेकिन कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है और न ही बारिश की संभावना है.

इस समय केवल बादल और हवाएं ही मौसम की स्थिति को प्रभावित करेंगी. तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं अप्रैल में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और हीट वेव की भी संभावना है. इस प्रकार, अप्रैल का महीना दिल्ली एनसीआर के लिए काफी गर्म रहने वाला है.