Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Delhi elections 2025: विकासपुरी के वोटरों का ऐलान- 'नो वाटर, नो वोट'

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इससे पहले विकासपुरी सीट पर कई सोसाइटी में विरोध के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। उनपर लिखा है, 'नो वाटर, नो वोट'। इस इलाके में पीने के पानी की परेशानी अर्से पुरानी है।

लोगों ने कहा कि वे तीन दशक से ज्यादा समय से पानी की परेशानी दूर करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आज तक किसी राजनैतिक दल के कानों पर जूं नहीं रेंगा। इस बार उन्होंने साफ कर दिया है कि पानी नहीं तो वोट नहीं।

लोगों का कहना है कि उन्हें पानी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी की खराब गुणवत्ता का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है और बाल भी झड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि हालांकि उन्हें हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलता है, लेकिन इतना पानी रोजमर्रे की जरूरतों के लिहाज से नाकाफी है।

आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक महेंद्र यादव लोगों की शिकायत सही मानते हैं। फिर भी उनका कहना है कि उन्होंने यहां पर जितने काम किए हैं, मतदान के दिन वोटर उन्हें जरूर ध्यान में रखेंगे। विकासपुरी समेत दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीट के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।